तीरंदाज डेस्क। आपको लगता है कि घर बनाना सिर्फ आपके लिए ही मेहनत का काम है। मगर, पक्षी भी इसके लिए बहुत मेहनत करते हैं। परिवार को बढ़ाने से पहले घरौंदा बनाने और उसके बाद उसमें बच्चों को जन्म देना एक लंबी और मेहनत भरी प्रक्रिया है। इस दो मिनट के वीडियो में देखिए कि कैसे एक पक्षी तिनके-तिनके जुटाकर घरौंदा बनाती है।
Ara fa un any us vaig posar un vídeo molt semblant, però ja us dic que no és el mateix. Aquí veureu com una parella de mallerengues blaves examina la nova casa, fa el niu, pon els ous i cuida les cries. No us perdeu detall 🐣. 📹 Nest Box. pic.twitter.com/4S57xWigtV
— Barrufet del temps (@MeteoBarrufet) October 6, 2022
इसके बाद उसमें अंडे देती है और उन्हें सेती है। बाद में उससे चूजों के निकलने पर उनके मुंह में भोजन लाकर डालती है। यह यात्रा देखकर निश्चित रूप से आपको भी बहुत अच्छा लगेगा। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यूजर ने कैमरे को चिड़िया द्वारा बनाने वाले घोंसले के बिल्कुल पास ऐसी जगह पर फिट किया है, जहां से 51 दिनों तक पूरी घटना को कैप्चर किया गया। इसके बाद महज दो मिनट और 13 सेकेंड में इसे दिखाया गया है।

इसमें दर्शाया गया पक्षी ब्लू टिट बर्ड है। सोशल मीडिया पर एक पक्षी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को @MeteoBarrufet नाम के यूजर ने शेयर किया है। उसके 52 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी एहसास हो जाएगा कि एक मां के लिए बच्चों को जन्म देना। उनकी देखभाल करना। उनकी भूख को मिटाने के लिए मेहनत करना। बार-बार भोजन की तलाश में जाना और अपने खाना खिलाना कितना मुश्किल होता है। मगर, वह कभी भी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटती है।








































