DURG. दुर्ग जिले में बच्चा चोरी की अफवाह पर निर्दोश लोगों को मारने की तीसरी घटना समाने आई है। घटना देर रात घटना रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से दुर्ग फेरी करने आए एक परिवार को मोहल्ले वालों ने घर से निकालकर बुरी तरह पीटा दिया। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को सुरक्षित थाने लेकर आ गई।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से पति पत्नी आकर पिछले 4 साल से गंजपारा में किराय का मकान लेकर रह रहे थे। जो घूम-घूमकर कपड़ा और दरी बेचने का काम करते थे। दिपावली का त्यौहार नजदीक होने कि वजह से पीड़ित ने अपने साले को कुछ दिन पहले ही दुर्ग बुलाया था। बताया जा रहा है कि किसी ने 9 अक्टूबर की देर रात अफवाह फैला दी कि ये लोग बच्चा चोर हैं, और इसीलिए यहां आए है। रात पीड़ित और उसका साला खाना खाकर वहीं मोहल्ले में टहल रहे थे। अचानक से कुछ लोग वहां आए और उनको बच्चा चोर कहकर मारने लगे। कुछ ही देर में वहां सैकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। सभी उन्हें लात, घूंसे व डंडे से बुरी तरह मारने लगे। अपनी जान बचने के लिए पीड़ित और उसके साले ने भागकर अपने आपको कमरे में बंद कर लिया।

इस मामले की सूचना जैसे ही कोतवाली पुलिस को मिली वो तुरंत मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला और ठाणे ले आई। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें कुछ दिन पहले ही भिलाई-3 थाना के अंतर्गत कुम्हारी में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं को पीटने का मामला समाने आया था।

सीएसपी दुर्ग शिल्पा साहू हमें सूचना मिली थी कि बस्ती वालों ने बच्चा चोरी की जो अफवाह चल रही है, इसी शक में कुछ लोगों के साथ मारपीट की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पूछताछ करने पर पता चला कि वह लोग किराए में रहते हैं। और फेरी का काम करते हैं। बच्चा चोरी के अफवाह के चलते बस्ती वालों को इन पर शक हुआ, और फेरीवालों के साथ मारपीट करने लगे। फिलहाल मारपीट करने वालों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है।








































