DURG NEWS. दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर और एक महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपए कीमत के 19 मोबाइल फोन और ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में पैसे लेकर महिलाओं को कथित तौर पर उपलब्ध कराया जाता था। मामले में स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी और महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत की भूमिका सामने आई है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद स्मृतिनगर पुलिस की टीम गठित कर सेंटर में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराने और हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली। मौके पर ग्राहक और अन्य संबंधित लोग भी मौजूद मिले।

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार इनकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपए नकद, ग्राहकों और देह व्यापार के लिए आने वाले लोगों से संबंधित जानकारी वाली सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें स्पा सेंटर का मैनेजर और महिला दलाल भी शामिल हैं।

ये सब गिरफ्तार
तनय सोनी (23), निवासी पद्मनाभपुर, महाराजा चौक
हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), निवासी राधिका नगर
रूपेन्द्र जंघेल (39), निवासी अनुभा रेसिडेंसी, जुनवानी
रितिक सोनी (26), निवासी राम नगर, उरला दुर्ग
दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), निवासी पोटिया कला
हेमंत सिन्हा (28), निवासी वृंदा नगर
अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड
आनंद कुमार (31), निवासी वैशाली नगर
अरुण पाण्डेय (24), निवासी स्मृति नगर






































