RAIPUR. ठगों ने छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता का फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एकाउंट बनाकर पैसों की मांग की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी एकाउंट बनाने वाले जालसाजों की तलाश की जा रही है।
ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में लोगों को अपना शिकार बनाते जा रहे है। ठग आम नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों और राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ भी ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है।

इस बार जालसाज छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता नंदकुमार साय के नाम का इस्तेमाल कर रहे है। छत्तीसगढ़ में अब साइबर ठग सोशल मीडिया में नेताओं की आईडी बनाकर पैसों की मांग कर रहे है। ताजा मामले में नंदकुमार साय के नाम पर इंस्टाग्राम एकाउंड बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। नंदकुमार राय ने मामले की जानकारी लगते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है।
शिकायत पत्र में भाजपा नेता नंदकुमार साय ने कहा है कि, किसी ने इंस्टाग्राम पर उनकी आईडी बनाई है और उस आईडी के जरिए उनके परिचितों और आम जनों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने एसपी और साइबर सेल से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।






































