KORBA. कोरबा के एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था, इसी दौरान पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को सुचना मिली थी कि एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दर्जनों युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।

मामला दर्री पुलिस थाने के अंतर्गत एक होटल का है। यहां लम्बे समय से प्रशासन के नाक के नीचे होटल के अंदर सेक्स का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस को इस दौरान मुखबिर के जरिए इसकी सूचना मिली। पता चलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में रेड मारी। जिसमें उन्हें दर्जनों लड़के-लड़कियां होटल के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिले है। पुलिस उन सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

आशंका जताई जा रही है कि पकड़े जाने वाले युवक युवतियों में कोई बड़ा नाम भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों के नाम और वह कहां के रहने वाले हैं, इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी है।

इस मामले को लेकर पुलिस से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन अब तक इस विषय में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। केवल यह कहा गया है कि पकड़े गए युवक युवतियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।






































