तीरंदाज, इंदौर। आज राम नवमी के दिन चंद्रमा कर्क राशि में भ्रमण कर रहा है। आज राहु काल 17:08:31 से 18:43:53 तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 10 अप्रैल का दैनिक राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – लंबी यात्रा होने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी तथा पारिवारिक स्थिति सुधारने के योग बनने से मन हर्षित रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 4
वृषभ – सोच समझकर व्यापार करने में भलाई है। लंबे समय तक चल रहे विवाद में लाभ प्राप्त होगा। थोड़ी राजनीतिक अवनति हो सकती हैं। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 2
मिथुन – परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा तथा कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। ओम गणपतये नमः का जप करें।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 5
कर्क – राजनीतिक पदोन्नति और पद प्रतिष्ठा में बाधाएं आएंगी। अपने बड़े अर्थात वृद्धों से तालमेल बनाकर रखें। व्यापार व्यवसाय की उन्नति के प्रयास प्रारंभ होंगे। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 6
सिंह – लंबी यात्राएं आपको कष्ट एवं बाधाएं उत्पन्न करेंगी। किसी भी विषय को लेकर बाधाएं आ सकती हैं। श्री शिवाय नमस्तुभयम का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 4
कन्या – किसी पार्टनर द्वारा फायदा हो सकता है, जिसमें आर्थिक उन्नति एवं कार्योत्तर उन्नति के योग हैं। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 8
तुला – व्यापारिक तालमेल आपके मुद्रण तथा विश्वास पूर्ण हो सकते हैं। पुराने व्यापारियों तथा ग्राहक से अच्छे संबंध बनेंगे। आप चींटी को आटा डालें।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 9
वृश्चिक – किसी भी प्रकार का लालच आप को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। नए व्यक्ति तथा नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पूर्व विचार करना उत्तम होगा। ओम गुरुवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- गोल्डन तथा शुभ अंक- 1
धनु – प्रॉपर्टी संबंधी विवाद शांत होंगे तथा नई प्रॉपर्टी लेने के योग बनेंगे। सुख शांति तथा भौतिक सुखों का आदान आपके जीवन में उत्साह भर देगा। ओम चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 2
मकर – अपनी मेहनत तथा कठिन परिश्रम द्वारा नई योजना तथा नए काम शुरू करेंगे। स्वयं के विश्वास पर किसी को दिया हुआ उधार परेशानी में ला सकता है। ओम महासरस्वती नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ तथा शुभ अंक- 7
कुंभ – अपने वाक्य और बोली द्वारा सभी को मोह लेंगे तथा अपने निजी कार्य को संपन्न करने के लिए आप किसी बड़े व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। ॐ हं हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग- चॉकलेटी एवं शुभ अंक- 3
मीन – जो विचार करेंगे वो आज पूर्ण होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी हनुमान जी मंदिर में जाकर घी का दीपक लगाएं रुके हुए काम में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 5
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।