भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में बच्चों के लिए नाइट कैंप का आयोजन किया गया। रात के समय हमारे आसपास क्या महत्वपूर्ण है इसकी जानकारी देने यह विशेष आयोजन किया गया। नाइट कैंप की खास बात यह रही कि इसमें बच्चों ने रात 9 बजे वर्चुअल लिंक को लॉगिन किया और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।

माइलस्टोन अकेडमी द्वारा बच्चों के लिए आयोजित इस नाइट कैंप में तीन महत्वपूर्ण बातों को सिखाया। इस दौरान बच्चों को बताया कि गर्मियों के दिन बड़े और सर्दियों के दिन छोटे होते हैं। चांद का आकार एक सा नहीं रहता, वह बदलता रहता है। इसके अलावा बच्चों को यह भी बताया गया कि सुबह के समय को AM और शाम के समय को PM कहते हैं।
चांद-सितारों की दी जानकारी
नाइट कैंप में बच्चों को वर्चुअल मंच पर चांद-सितारों की जानकारी दी गई। आसान तरीके से उन्हें आसमान दिखाते हुए चांद सितारों के बारे में रोचक बातें बताई गईं। बच्चों को बताया गया कि सोने के पहले बच्चों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। शिक्षकों ने सोने से पहले कुछ अच्छी आदतों के बारे में समझाया।

नाइट कैंप में बच्चों को मिली कई महत्वपूण जानकारियां
नाइट कैंप में बताया गया कि सोने से पहले हमेशा ब्रश करना चाहिए। दिनभर की दिनचर्या के बाद रात को ब्रश करने से हमारे दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा अपना बेड स्वयं ही ठीक करना चाहिए। साथ ही सोने से पहले प्रेयर भी करना चाहिए। घर में सभी को good night बोलना चाहिए।
बच्चों ने गाए गाने, फिल्म भी देखी
नाइट कैंप के दौरान बच्चों का मनोरंजन भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने गाने गए और फिल्म भी देखी। इस दौरान माइलस्टोन की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने बच्चों को कहानी भी सुनाई और परी भी दिखाया। यह पूरा कार्यक्रम स्कूल डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान बच्चों ने खूब सारी अच्छी आदतें सीखीं और उसे अपनाने की बात भी कही।





































