कोरबा। पारिवारिक कलह से सालों से परेशान एक महिला आज अपनी जीवनलीला समाप्त करने पर आमादा हो गयी। न्यायालय (Court) परिसर की छत पर चढ़कर खतरनाक कदम उठाने वाली थी, कि पुलिस (Police) और अधिवक्ताओं की सूझबूझ से गंभीर घटना टल गई। इस दौरान पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
मामले में मिली जानकारी अनुसार महिला के परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के तहत केस की सुनवाई में कुटुंब न्यायालय पहुंची थी। काफी समय से विवाद और केस की तारीख पर तारीख से तंग आ चुकी थी। न्यायलय परिसर पहुंचते ही परेशान महिला ने आत्महत्या करने न्यायालय की छत पर पहुंच गई।
परिसर में हड़कंप मच गया
इस दौरान अचानक महिला को छत पर देखते ही परिसर में हड़कंप मच गया। उसकी हरकत गंभीर थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इस दौरान पुलिस के पहुंचते तक अधिवक्ताओं ने ऐसा नहीं करने के लिए महिला को समझाने की कोशिश करते रहे। उसके बाद पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया, पर महिला जिद पर अड़ी थी, नीचे उतरने को तैयार नहीं थी।
..फिर कोशिश की और बचाने में सफल हुए
बताया गया कि महिला के तेवर से सभी को लग रहा था कि ये खतरनाक कदम उठाने गंभीर है। इसके बाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने फिर कोशिश की और सूझबूझ के साथ छत में चढ़ गए। उन्होंने महिला को सकुशल नीचे उतारने में सफल हो गए।
पति पर प्रताड़ना का आरोप
जब महिला नीचे उतर गई, तब सबसे पहले कुछ देर तक उसे शांत रहने दिया गया। पानी पिलाया गया। उसके बाद पुलिस ने चर्चा शुरू की। महिला का कहना है कि वह पारिवारिक परेशानियां झेलते-झेलते तंग आ गई हैं, इसलिए उसने खुदकुशी करने का निर्णय लिया था। उसने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसलिए वह परेशान रहती है। रामपुर पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसलिए उनका प्रकरण कुटुंब न्यायालय में चल रहा है।
(TNS)