मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नवा रायपुर के मेफेयर में बालको मेडिकल सेंटर के चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ किया। ‘Restoring Balance to Cancer Care’ थीम पर आयोजित कॉन्क्लेव में 200 से अधिक राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस बार स्त्री रोग संबंधी कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर पर विशेष चर्चा हो रही है। Read More






























