कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में 17 KG प्रतिबंधित गौमांस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त किया है। आरोपी को विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Read More
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसान, जवान संविधान सभा को संबोधित किया । सभा के पहले और सभा के दौरान भी तेज बारिश होती रही । बारिश के बावजूद साइंस कॉलेज मैदान में उमड़ी भारी भीड़ में कांग्रेस नेताओं को उत्साहित कर दिया । इस दौरान अलग-अलग गुटों के नेताओं और उनके समर्थकों के बीच शक्ति प्रदर्शन भी देखने मिला । Read More
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान-जवान-संविधान जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। कोई छतरी लेकर तो कोई रेनकोट पहनकर सभा स्थल पर डटा रहा, जिससे लोगों की कांग्रेस के प्रति उत्सुकता और समर्थन नजर आया। Read More
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भाजपा के सांसदों और विधायकों का कल से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है। शिविर का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। तो वहीं 9 जुलाई को समापन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। Read More
राजधानी रायपुर में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्योंकि पुलिस द्वारा वारंट जारी करने के करीब 14-15 दिन में पुलिस के सामने पेश नहीं होने पर तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की है। Read More
छत्तीसगढ़ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के जरिए पार्टी के अंदर बिखराव को खत्म करने और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश में लगी है । यही वजह है कि साइंस कॉलेज में किसान, जवान और संविधान जनसभा के बाद खरगे राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर समिति और पीसीएस की एक्टेंडिंग कमेटी की बैठक लेकर आगे की प्लानिंग करेंगे । Read More
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स में 50 % तक की कटौती कर दी है। यह कटौती खास तौर पर ऐसे हाईवे पर हुई है जहां ब्रिज, टनल, फ्लाईओवर या एलिवेटेड स्ट्रेच मौजूद हैं। जाहिर है कि यहां यात्रा करने के लिए अब कम टोल टैक्स चुकाना होगा। इससे सफर की लागत भी कम होगी। Read More
कोरबा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ चांपा के एक टैक्सी चालक को बंदूक की नोक पर अगवा कर उसकी शिफ्ट डिजायर कार लूट ली गई। यह वारदात इतनी फिल्मी अंदाज में हुई कि पुलिस भी हैरान है। चालक को जंगल में छोड़ने के बाद आरोपी कार लेकर अंबिकापुर की ओर फरार हो गए हैं। Read More
राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला कोई अन्य नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने दर्ज कराया है। मौदहापारा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के मुड़ागांव में हुए पेड़ कटाई मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने दस्तावेज जारी किए हैं, जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में महाजैंको को जनसुनवाई की अनुमति देने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्वीकृति भी दी गई थी। Read More
कवर्धा पुलिस ने 8 साल पहले हुए डॉक्टर दंपत्ती के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस दौरान जिले में 9 एसपी का तबादला हो चुका है। डॉंक्टर दंपत्ती की हत्या का रहस्य सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। Read More
छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव का राजनीतिक प्रभाव अब बिहार तक फैलता नजर आ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कांग्रेस को बड़ी मजबूती तब मिली जब नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। Read More
उतई स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत एक बार फिर उजागर हो गई, जब अस्पताल की छत का सीमेंट प्लास्टर भरभराकर अचानक नीचे गिर गया। यह घटना परसों रात की है, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। Read More
नारायणपुर जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपनी पूर्णकालिक नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रैली निकाली और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। Read More
जांजगीर के चाम्पा स्थित बीडीएम अस्पताल में युवक के शव का डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम करने से इंकार करने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। कई घण्टे बाद भी डॉक्टर जब नहीं पहुंचे तो परिजन आक्रोशित हो गए। चाम्पा एसडीएम और एसडीओपी को मामले की जानकारी देने के बाद डॉक्टर ने पीएम करने की हामी भरी। Read More
बिलासपुर-हाईकोर्ट ने पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका इसलिए खारिज कर दी कि बेटी अपने पिता के बजाय पति के साथ रहना चाहती है। एसडीएम कोर्ट में उसने इकबालिया बयान भी दिया है। पिता ने अपनी बेटी को जबरदस्ती कैद में रखने का आरोप लगाते हुए उसे कोर्ट में पेश कराने की मांग की थी। Read More
दुर्ग जिले के एक शिक्षक को उसके ही स्कूल में जाकर मारपीट करने और उसका अपहरण करने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने अपहृत शिक्षक को कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। तो वहीं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। Read More
क सूत्रीय माँग को लेकर आश्रम छात्रावास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने राजधानी रायपुर के लिए पैदल मार्च किया है। इसी क्रम में आज वे धमतरी पहुंचे। संगठन नियमितीकरण की माँग को लेकर विधानसभा घेराव करने बस्तर से रायपुर कूच कर रहे हैं। जहां वे अपनी मांग रखेंगे। Read More
जगदलपुर के एक युवक को ठगना ठग गिरोह को ही भारी पड़ गया है। ठगी के बड़े मामले में साइबर ठग गिरोह का मास्टरमाइंड और अन्य 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने 46 मामलों में लोगों से करीब 1 करोड़ 15 रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। Read More
वाड्रफनगर से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक का शराब के नशे में बच्चियों के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया है । यह वीडियो पशुपतिपुर प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद स्कूल में शिक्षकों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। Read More
आने वाले 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा रायपुर में होना है। खेती किसानी के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा रखने से कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता सहमत नहीं है। Read More
छत्तीसगढ़ के लिए एक गर्व का क्षण आया है, जब राज्य के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। रायपुर की नमी राय पारीख और भिलाई इस्पात संयंत्र के कृष्णा साहू का चयन जापान के हिमेजी शहर में 5 से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाली एशिया-अफ्रीका-पैसिफिक इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। Read More
राजधानी रायपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के मकसद से वरिष्ष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने राजधानी में पदस्थ 27 थाना प्रभारियों ( थाना निरीक्षकों) का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में सभी प्रभावित अफसरों को नए पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश भी दिए गए हैं। Read More
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत पहले चरण का सीट आवंटन बुधवार को जारी हो गया। इस अलॉटमेंट में रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने नया इतिहास रच दिया है। Read More
रायपुर जिले के तिल्दा में महिला वाशरूम में रिकॉर्डिंग मोड मोबाइल के मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक प्रधान पाठक चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाता था। इस बात को लेकर शिक्षिकाओं ने तिल्दा नेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। Read More
दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर एक व्यवसायी से 41 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लगातार दो महीने तक खोजबीन के बाद पुलिस हरियाणा पहुंची। Read More
बलरामपुर जिले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। आज एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने कुसमी टीआई ललित यादव और दो प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले भी पुलिस अधीक्षक ने राजपुर थानेदार को निलंबित किया था। पिछले 15 दिनों के भीतर पुलिस अधीक्षक ने दो थानेदार समेत 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महिला की भरण-पोषण याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें महिला ने पति से विवाह के 22 साल बाद भरण-पोषण की मांग की थी। कोर्ट ने साफ कहा कि इतने लंबे अंतराल के बाद भरण-पोषण की मांग न्यायसंगत नहीं है और अब महिला इसके लिए हकदार नहीं मानी जा सकती। Read More
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला। रामदास अठावले आज एक दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आए हुए थे। इस दौरान यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी जितनी कोशिश कर लें, वो कभी पीएम नहीं बन पाएंगे। राहुल गांधी लगातार मोदी पर हमला बोलते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा। मोदी का व्यक्तित्व बहुत मजबूत है। Read More
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें चार युवकों ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया। Read More