पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के राम रावण वाले बयान पर भाजपा ने आज एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर तंज कसा है । सोशल मीडिया में जारी पोस्टर में टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल को आपस में बात करते दिखाया गया है। Read More
कोटा क्षेत्र में एक घर से पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पत्नी को टंगिया से मारा गया था जिससे उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी तो वहीं पति की लाश फांसी के फंदे पर झूलते मिली। Read More
मनेन्द्रगढ़ स्थित अमृतधारा जलप्रपात में सोमवार को दो अधिकारियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों अधिकारी दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जलप्रपात पहुंचे थे, जहां यह दुखद घटना घटित हुई। Read More
बिलासपुर में बीच सड़क ऑफ ड्यूटी आरक्षक से मारपीट कर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। युवकों ने रॉड और लाठी डंडे से आरक्षक के साथ जमकर मारपीट की है। बाइक कट मारने से टोकने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। Read More
दुर्ग में मासूम के साथ अनाचार व हत्या और प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को लेकर कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालय में मौन प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया । Read More
प्रदेश में लगातार रेलवे की ओर से अधोसंरचना के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। यहीं वजह है कि ट्रेनें लगातार रद की जा रही है। लेकिन इस बार ट्रेन रद करने के बजाए रेलवे ने स्टॉपेज को बदला है। Read More
कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिर्री से शिक्षक के पेशे को शर्मनाक करने का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने अपने पद की गरिमा को तार-तार कर करते हुए नाबालिग छात्रा का रेप करने की कोशिश की। Read More
केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट के बारे में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है । Read More
दुर्ग पुलिस ने मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची कन्या भोजन के लिए घर से निकली थी, अंतिम समय में जहां पर वह बच्ची देखी गई थी, उसी घर के सामने एक कार में बच्ची का शव मिला था। Read More
दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय 26 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। Read More
धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने पहले अपने 6 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान गोपेश्वर साहू और उसके बेटे एयांश के रूप में हुई है। Read More
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर से साय सरकार के काम की अप्रत्यक्ष रूप से सराहना कर दी है। जिसके बाद से ही प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सिंहदेव ने नक्सलवाद के खात्मे लिए चलाए जा रहे अभियान पर ऐसी बात कह दी कि उनके बयान पर चर्चा शुरू हो गई है। Read More
छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को महज 48 घंटों में ही सुलझा लिया है। पत्थलगांव के भाथूडांड इलाके में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और ईर्ष्या से जुड़ा हुआ है। Read More
सरगुजा जिले के मैनपाट कमलेश्वरपुर थानाक्षेत्र में चरित्र को लेकर किए गए दोहरे हत्याकांड सामने आया है। एक पति ने अपनी ही पत्नी और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है। Read More
राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित श्री शिवम शोरूम में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शोरूम का एक कर्मचारी भी शामिल है। Read More
बस्तर पंडूम कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। अमित शाह के इस बयान कि "भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने में सहयोग नहीं किया" और नक्सलियों को भाई कहने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। Read More
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनके घर पर पुलिस भी पहुंची थी। बताया जा रहा है कलेक्टर निवास में अचानक से विवाद उत्पन्न हो गया था और उसी विवाद के चलते पुलिस को उनके घर जाना पड़ा था। Read More
श्री राम नवमीं का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के नवमीं की तिथि को भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी वजह से इस दिनों रामनवमीं या रामजन्मोत्सव के तौर पर मनाते हैं। भिलाई के सेक्टर-9 में सिया राम भक्त मंडल की ओर से यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। Read More
आरक्षक के घर से ak-47 राइफल के साथ 90 नग जिंदा कारतूस और गहने की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर चोर हैं, जो की अन्य इलाकों में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। Read More
संसद से पारित वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ मस्जिद में तकरीर करना बिलासपुर के एक ईमाम पर भारी पड़ने जा रहा है। भड़काउ तकरीर करने से खफा छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने ईमाम सैय्यद जहीर साहब आगा के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के करवरी में अवैध शराब बॉटलिंग के मामले को लेकर प्रदेश की सरकार को घेरा। दीपक बैज ने कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किए जाने की बात कही है। Read More
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीव तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। शनिवार को छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्य भद्रादी कोठागुडेम जिले के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए। Read More
भीषण गर्मी प्रदेश में शुरू हो गई है। कुछ समय में ही पारा 40 के पास पहुंच गया है। ऐसे में बिलासपुर नगर निगम ने पानी की खपत को कम करने व लोगों को पीने के लिए पानी मिल सके इसलिए कार वॉश पर बैन लगा दिया है। Read More
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। Read More
छत्तीसगढ़ में महादेव बैटिंग ऐप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि इसी तरह के एक और गजानन ऐप का मामला सामने आ गआ है। इस ऐप के पीछे कांग्रेसी नेता का हाथ होना बताया जा रहा है। इस बात के खुलासे के बाद भाजपा फिर से कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर के पारंपरिक पर्व पंडुम में शामिल होने आ रहे हैं, और इस दौरान वे मां दंतेश्वरी के दर्शन भी करेंगे। Read More
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य ऐसी कन्याओं का विवाह कराना है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। जिनका विवाह आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पाता। मगर महिला बाल विकास विभाग मंत्री के संभाग में ही अधिकारी इस योजना पर पलीता लगा रहे हैं और इस विवाह में पूर्व से विवाहित और बच्चों वाले दंपत्तियों का भी विवाह करा दिया जा रहा है। Read More
देश में एक ओर वक्फ बोर्ड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है, कि सनातन बोर्ड के गठन की मांग उठ गई है। हिंदुवादी संगठन और साधु संतों की तरफ से ये मांग पहले भी उठती आई है। लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग कर दी है। Read More
रोजगार दिलाने के नाम पर शहर में बेरोजगार युवाओं से 50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले आरोपी ने खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताया था और वहां पर 10 बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। Read More