छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। Read More
धान बेचने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धान खरीदी की तारीख दो दिनों तक और बढ़ाने का फैसला लिया है। यानी अब किसान 5 फरवरी तक अपनी धान बेच सकेंगे। Read More
छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। शराब के दाम बढ़ने को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स पर आबकारी अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव ने स्थिति स्पष्ट की है। आबकारी अपर आयुक्त ने बताया कि अभी शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। Read More
वा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड से बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुनसान इलाके में लाश मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। Read More
राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई–दुर्ग के बीच आवागमन को तेज और निर्बाध बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कुल 77 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। Read More
छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक साल से भी अधिक समय बाद जेल से बाहर आएंगे। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा। लखमा सिर्फ पेशी के लिए छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और पता व मोबाइल नंबर पुलिस थाने में दर्ज कराना होगा। Read More
ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत ने नगर पंचायत के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल शर्मा और सब इंजीनियर सुरेश चंद्र गुप्ता को रिश्वतखोरी का दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। Read More
छत्तीसगढ़ में साल 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी संपन्न हो गई। इस साल 25 लाख 11 हजार से ज्यादा किसानों से 139.85 लाख टन धान की खरीदी हुई है, जो पिछले साल हुई 148.10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की तुलना में करीब 9 लाख मीट्रिक टन धान की कम है। पिछले साल 25.40 लाख किसानों से धान बेचा था। इस लिहाज से इस साल धान बेचने वाले किसानों की संख्या भी करीब 30 हजार कम है। Read More
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। Read More
छत्तीसगढ़ के कई जिले में शुक्रवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब देशी-विदेशी शराब दुकान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मामला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान खोले जाने से जुड़ा है, जिसको लेकर कांग्रेसियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। Read More
छत्तीसगढ़ में जमीनों की बढ़ी हुई सरकारी गाइडलाइन रेट को लेकर सरकार ने राहत देनी शुरू कर दी है। 20 नवंबर 2025 को जारी गाइडलाइन रेट में कटौती करते हुए दो जिलों के लिए नई गाइडलाइन रेट जारी की गई है। ये रेट रायपुर और रायगढ़ जिलों के लिए जारी की गई है। Read More
छत्तीसगढ़ शासन ने 45 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है। 12 अधिकारियों की CM और मंत्री के निज स्थापना में नियुक्ति हुई है। लोकभवन समेत अन्य विभाग में नियुक्ति की गई है। Read More
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राज्य पुलिस सेवा के 16 अफसरों का तबादला हुआ है। इस फेरबदल में कई जिलों के एएसपी बदले गए हैं। पुलिस विभाग के द्वारा जारी सूची के अनुसार रितेश चौधरी को उपसेनानी 14वीं वाहिनी, छसबल, धनौरा बालोद भेजा गया है। जितेंद्र खूंटे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा में भेजा गया है। अंजलि नाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, और कर्ण कुमार उके को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं। Read More
कहते हैं ना कि इंसान जब इश्क में पड़ जाता है, तो सारी हदों को पार कर देता है, न दिन देखता है न जगह देखता है, राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में भी ऐसा ही हुआ। जब एक कैदी के बर्थडे पर मिलने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड जेल पहुंची और मुलाकाती कक्ष में अपने बॉयफ्रेंड का वीडियो बना लिया। Read More
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस आशय का इस्तीफा प्रेषित किया गया है। बताया जा रहा है कि गोपाल साहू का पिछले कुछ दिनों से पार्टी के प्रदेश प्रभारी से अनबन चल रही थी, यह इस्तीफा इसी का परिणाम हो सकता है। Read More
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने की कड़ी चेतावनी जारी की है। कंपनी के अनुसार, व्हाट्सएप के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर नए बिजली कनेक्शन के डिमांड भुगतान के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में लापरवाही बरतना उपभोक्ताओं के लिए भारी नुकसान का कारण बन सकता है। Read More
धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाए जाने की वजह से किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा है । इससे पूरे प्रदेश के किसान गुस्से में हैं । मंगलवार को सक्ती में प्रदर्शन करने के बाद आज रायपुर से लगे हुए सिलयारी धान खरीदी केंद्र में किसानों ने तालेबंदी कर प्रदर्शन किया । किसान सुबह से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक धान खरीदी केंद्र में नारेबाजी करते रहे । किसानों के गुस्से को देखते हुए धरसींवा के तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे को उन्हें समझाईश देने आना पड़ा । Read More
ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजनाओं को लंबे समय तक सफल बनाए रखने के लिए पंचायतों को तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय रूप से सक्षम बनाना आवश्यक है। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली में आयोजित जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय नीति संवाद में कही। Read More
छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था, औद्योगिक विकास और शहरी यातायात सुधार को लेकर एक अहम पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य को आधुनिक हाईवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए कई दूरगामी प्रस्ताव रखे गए। Read More
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर को हाईकोर्ट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं है, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ किया गया एक गंभीर खिलवाड़ है। Read More
मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज प्रदेश संयोजक उमेश पटेल की उपस्थिति में हुई । बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक संदीप साहू सहित मनरेगा बचाओ संग्राम समिति से जुड़े कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे । Read More
संगठन सृजन की सफलता के बाद कांग्रेस हाईकमान ने PCC चीफ दीपक बैज को प्रदेश कार्यकारिणी, मंडल और ब्लॉक कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी दी है। अब दीपक बैज पर 31 मार्च तक पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बैठते योग्य और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने की बड़ी चुनौती है । Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी एंड सरोगेसी सेंटर में बच्चों की अदला-बदली के गंभीर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने रायपुर एसपी को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। Read More
छत्तीसगढ़ का वर्षों पुराना सपना आज साकार हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के ग्राम माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना राज्य को फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी। साथ ही यह पहल छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। Read More
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में किसान आत्महत्या मामले की जांच कांग्रेस कमेटी करेगी । कांग्रेस ने इसके लिए 9 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी में MLA इंद्रशाह मंडावी संयोजक बनाए गए हैं। जांच समिति में कांग्रेस के 5 विधायक और 1 पूर्व विधायक शामिल है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला अध्यक्ष भी कमेटी में शामिल किए गए हैं। यह कमेटी किसान आत्महत्या मामले की जांच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट सौंपेगी। Read More
छत्तीसगढ़िया कथावाचक युवराज ने अपने पंडाल में राज्य सरकार द्वारा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिए जाने पर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। इस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज कहा हमारी सनातन की सरकार है, सुरक्षा कैसे नहीं मिलेगी। हमारे गृहमंत्री कहते हैं संतों को पलकों में बैठाकर लाएंगे। मंत्री ने कहा हम तो डाकुओं को सुरक्षा दे देते हैं, फिर ये तो साधु संत है। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में 23 जनवरी को रायपुर साहित्य उत्सव 'आदि से अनादि' का आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्य महोत्सव में देश और प्रदेश के 120 से ज्यादा जाने माने साहित्यकार भाग ले रहे हैं। अलग अलग 42 सत्रों में साहित्य, कला, संस्कृति, विरासत पर चर्चा चल रही है। यहां चारों तरफ साहित्य विमर्श की गंगा बह रही है। सुंदर, मनमोहक और भावपूर्ण आयोजन को देख यहां आने वाले साहित्य प्रेमी भी गदगद नजर आए। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णादास को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। Read More
रायपुर में पिछले सात दिनों से हड़ताल पर बैठे डेंटल कॉलेज के छात्रों को उठाकर पुलिस ने तूता धरना स्थल ले जाकर छोड़ा। स्टाईपेंड बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रों ने आज कालेज के गेट पर तालाबंदी कर दी थी और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। काफी मानने के बाद भी जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने कार्रवाई की। Read More
छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग से जुड़ा एक अहम प्रशासनिक फैसला सामने आया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत आबकारी उप निरीक्षक पद पर जारी की गई नियुक्ति को तकनीकी कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय से चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं आयोग की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। Read More