राजधानीवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सरोना से लाभांडी तक सर्विस लेन के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। करीब 14.25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर दोनों ओर की सर्विस लेन को 5.5 मीटर से बढ़ाकर 10-10 मीटर किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 99.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। Read More





























