राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर रायपुर में 24 से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति पर केंद्रित ‘आर्ट रिपोजिटरी’ तैयार की जा रही है। कार्यशाला में प्रदेशभर के साहित्यकार, विषय-विशेषज्ञ, संस्कृतिविद, शोधकर्ता और जनसंचार विशेषज्ञ शामिल होकर सामग्री तैयार कर रहे हैं। Read More






























