मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्थानीय लोगों, अभिभावकों और राजनीतिक संगठनों में नाराजगी है। Read More
कटनी के निगहरा गांव में बेटे ने दो लाख रुपये के विवाद में अपने पिता लल्लूराम और सौतेली मां प्रभा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। खेत में सो रहे दंपती के शव सुबह मिले। बहन रश्मि के बयान में रात 10 बजे भाई के खेत पर आने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने केस खोल दिया। Read More
बालाघाट के आमगांव फाटा में एक युवक ने दिनदहाड़े युवती ऋतु भंडारकर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी रोशन धुर्वे ने धोखा देने के आरोप में वारदात को अंजाम दिया। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे, पर किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू, मोबाइल और अन्य सबूत जब्त कर जांच शुरू की है। Read More
ग्वालियर के कंपू क्षेत्र स्थित अवाड़पुरा में 28 वर्षीय महिला पर उसके जेठ ने शादी से इनकार करने पर एसिड हमला कर दिया। हमले में महिला का चेहरा, गला और हाथ बुरी तरह झुलस गए। उसे जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। Read More
इंदौर के मेघदूत नगर स्थित शिव मंदिर में दानपेटी से रुपये चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई। फुटेज में चोर गणेश कालदाते हाथ जोड़कर मंदिर में घुसा और दानपेटी से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोरी के बाद से इलाके के मंदिरों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। Read More
गुना के गणेशपुरा गांव में बीजेपी नेता महेंद्र नागर ने किसान रामस्वरूप धाकड़ को पीटकर थार चढ़ाकर हत्या कर दी। बेटियों से भी बदसलूकी और हवाई फायरिंग की गई। आरोपी पर जमीन हड़पने और किसानों को धमकाने के आरोप हैं। पुलिस ने महेंद्र नागर समेत 14 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। Read More
रतलाम में इंदौर एनसीबी ने नशे की दवा अल्प्राजोलम बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। किराए के गोदाम में चल रही इस अवैध लैब से करोड़ों की मशीनें और रासायनिक सामग्री जब्त की गई। दो आरोपी रूप सिंह चौहान और अभिजीत सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि नेटवर्क इंदौर से संचालित था और तैयार दवाएं कई राज्यों में भेजी जाती थीं। एनसीबी अब मास्टरमाइंड की तलाश में है। Read More
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चार दिन से लापता युवक संदीप साहू का शव संदिग्ध हालात में बांध से बरामद हुआ। परिवार ने इसे हत्या बताया है और एक पुराने दुष्कर्म मामले से जोड़कर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि आरोपी को सजा के बाद समझौते से शादी कराई गई थी और वही युवक को धमकाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। Read More
मध्यप्रदेश देश में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में पहले स्थान पर आया। महिलाओं की सुरक्षा भी चिंताजनक है। 2023 में राज्य में 15,662 आत्महत्या के केस दर्ज हुए, जो देश में तीसरा सबसे ज्यादा है। Read More