स्कूल की छुट्टी के बाद दो छात्राएं लापता, सहेलियों से कहा- दुकान जा रहे हैं… फिर नहीं मिला कोई सुराग
बिरकोना निवासी एक ग्रामीण की 15 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह अपनी सहपाठी के साथ रोज की तरह स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों अन्य सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दोनों ने दुकान से कुछ सामान खरीदने की बात कही और सहेलियों से अलग हो गईं। सहेलियां अपने-अपने घर चली गईं, लेकिन दोनों छात्राएं देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। Read More




































