छत्तीसगढ़ के परिवार पर दो दिन में ऐसा दुख टूटा कि तीन सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। इंदौर के बेटमा में दो बच्चियों की इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि तीसरी ने शव लेकर छत्तीसगढ़ लौटते समय इटारसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। Read More
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बिलासपुर से इंदौर के बीच सीधी Vande Bharat ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। मंजूरी मिली तो नागपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Read More
इंदौर में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में ही सामान्य मासिक बारिश का आधे से अधिक आंकड़ा दर्ज किया जा चुका है। Read More
इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से आठवीं के छात्र गुलशन की बाइक चलाते समय गर्दन कटने से मौत हो गई। हाथ बचाने की कोशिश में दो दोस्तों की उंगलियां भी कट गईं। कलेक्टर के ताजा प्रतिबंध के बावजूद बायपास क्षेत्र में मांझा बिजली खंभों व झाड़ियों में उलझा मिला। Read More
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग कोर्ट में राजा के भाई विपिन की गवाही और क्रॉस पूरा हो गया। विपिन ने आरोपियों के बेफिक्र रवैये पर सवाल उठाए। राजा-सोनम 22 मई को सोहरा घूमने निकले थे और 2 जून को राजा की लाश मिली थी। Read More
इंदौर में एचडीएफसी बैंक ने सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत को क्रेडिट कार्ड लोन डिफॉल्ट का नोटिस भेजा है। बैंक का आरोप है कि मीत ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हार गया और किश्तें बंद कर दीं। कलेक्शन टीम कई बार घर गई, पर मुलाकात नहीं हुई। बैंक कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। मीत ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने एचडीएफसी से कोई लोन नहीं लिया है। Read More
इंदौर में बंगाली चौराहे पर ज्वेलरी कारोबारी की कार चूहों द्वारा वायर काटने से चलते समय आग की चपेट में आकर जल गई। मैकेनिक ने वायरिंग फॉल्ट और चूहों की वजह बताई। शहर में चूहों से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। Read More
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार जावेद अहमद सिद्दीकी की महू स्थित अवैध बिल्डिंग पर छावनी परिषद ने तीन दिन में स्वयं तोड़ने का नोटिस चस्पा किया है। 25 साल से खाली पड़े इस चार मंजिला मकान को पूर्व में भी नोटिस दिए जा चुके थे। Read More
इंदौर पुलिस ने नो एंट्री में भारी वाहन लाने पर 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 60,000 रुपये वसूले। यातायात सुधार के लिए जारी व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 14 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 12 का तुरंत समाधान किया गया। अब तक 915 में से 898 शिकायतें निपटाई जा चुकी हैं। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों के पालन और सहयोग की अपील की। Read More
दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर पुलिस ने सी-21 और मल्हार मॉल सहित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बीडीएस टीम के साथ सघन सर्चिंग की और ड्रोन से पेट्रोलिंग कराई। थाना प्रभारी चंद्रकांट पटेल के अनुसार यह कार्रवाई एहतियाती कदम के रूप में की जा रही है ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे। Read More
इंदौर के दामोदर नगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। चोर महज 60 सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस की गश्त पर सवाल उठे। रहवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। Read More
इंदौर के पशु चिकित्सक हरिशंकर रघुवंशी मंगलवार को घर से गुजरात के आणंद के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते लापता हो गए। 12 घंटे बाद वे वडोदरा के पास अपनी कार में बेहोश मिले। पुलिस जांच में उनके साथ एक अज्ञात युवक भी देखा गया था। मोबाइल की आखिरी लोकेशन मुंबई के पास मिली थी। परिजन उन्हें लेने गुजरात रवाना हो गए हैं, पुलिस आगे की जांच कर रही है। Read More
इंदौर के खातीपुरा स्थित ‘चिंटू मोमो’ फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने छापा मारकर 150 किलो गंदे और खतरनाक मोमोस जब्त किए। फैक्ट्री में भारी गंदगी और जानलेवा अजीनोमोटो का उपयोग पाया गया। बिना लाइसेंस चल रही इस इकाई को तुरंत सील कर दिया गया। टीम ने सात नमूने जांच के लिए भेजे हैं। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। Read More
इंदौर के 72 वर्षीय धन्नालाल पावेचा ने 699 रुपए के गलत बिजली बिल के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में लड़ाई जीत ली। महीनों तक विभाग के चक्कर लगाने के बाद उन्होंने न्याय का रास्ता चुना। आयोग ने बिजली कंपनी को न केवल बिल सुधारने बल्कि धन्नालाल को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक कष्ट के एवज में 5 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया। उनकी जिद ने उपभोक्ता अधिकारों की जीत दर्ज कराई। Read More
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के बीच कांग्रेस संगठन खुद ढीला नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल 37 में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए गए हैं, जबकि 193 क्षेत्रों में अब तक एजेंट नहीं बने। राहुल गांधी के 'वोट चोर–गद्दी छोड़' अभियान के बावजूद यह स्थिति बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस ने अब 8 नवंबर तक सभी जिलों से बीएलए सूची मांगी है। Read More
इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा नई नगर कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद पार्टी में विवाद भड़क गया। जीतू जिराती समर्थकों ने दफ्तर पर हंगामा कर “सुमित मिश्रा गुंडा है” के नारे लगाए और पोस्टरों पर कालिख पोती। 28 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की पेशकश की। स्वाति काशिद की नियुक्ति पर भी विवाद हुआ, वहीं कांग्रेस ने भाजपा को तानाशाही करार दिया Read More
इंदौर के शासकीय होलकर साइंस कॉलेज में फिर से फर्जी लेटरहेड का मामला सामने आया है। बीएससी (फोरेंसिक साइंस) के छात्र ने प्राचार्य के नाम से गूगल फॉर्म बनाकर छात्रों से व्यक्तिगत जानकारी मांगी। प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला अनुशासन समिति को सौंपा। समिति मंगलवार को छात्र पर निर्णय लेगी। कॉलेज छात्रों को जागरूक करने विशेष टीम बनाएगा। Read More
इंदौर स्थित सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आरक्षक बैच क्रमांक 205 की दीक्षांत परेड आयोजित हुई। 141 नव आरक्षकों ने राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया। 44 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद ये जवान अब देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। Read More
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 22 अक्टूबर को इंदौर और विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:35 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे इंदौर के हातोद स्थित रेशम केंद्र गौशाला में गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:00 बजे भोपाल लौटकर ग्राम पथरिया और बल्ला खेड़ी (विदिशा) के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 4:00 बजे भोपाल वापसी होगी। Read More
आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली से पहले वेतन और बोनस नहीं मिलने के चलते धरना दे दिया है। वहीं, पिछले दिनों इसी तरह के हालात ग्वालियर में भी देखने को मिले थे, जहां आउटसोर्स कर्मचारियों को 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है। Read More
इंदौर के नंदलालपुरा में बुधवार शाम किन्नरों के दो गुटों के विवाद में 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश की। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सपना हाजी और उसके तीन साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सपना को गिरफ्तार कर लिया है। Read More
16 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ है। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं मेष और कर्क को सतर्क रहना होगा। तुला और कन्या राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग में पूजा-अर्चना शुभ फल देगी। Read More
इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के बीच विवाद के बाद करीब 22 किन्नरों ने सामूहिक रूप से जहर पी लिया। कई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत पहुंची। विवाद पहले भी चर्चा में रहा था, जिस पर बनी एसआईटी अधिकारी के ट्रांसफर के बाद निष्क्रिय हो गई थी। Read More
मिली जानकारी के अनुसार, जाम गेट के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत एक स्कूली बस पिकनिक के लिए जा रही थी इस दौरान घाट में अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बस पलट गई। Read More
टीचर ने एक्स्ट्रा क्लास लेने के नाम पर कई बार उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा इन सब हरकतों से बहुत परेशान हो चुकी थी और परिजनों को पूरी बात बताई। Read More