छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव का राजनीतिक प्रभाव अब बिहार तक फैलता नजर आ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कांग्रेस को बड़ी मजबूती तब मिली जब नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। Read More



























































