छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को 35 लाख रुपये के इनामी छह माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें ओडिशा में सक्रिय चार कैडर भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के अभियानों से प्रभावित होकर इन लोगों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। Read More






























