कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को 78वां एनसीसी दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एनसीसी छात्रा कैडेट्स ने किया। Read More
भिलाई पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने घर-घर हनुमान चालीसा के बाद अब घर-घर भगवा लहराने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने भिलाई के बैंकुठधाम में हुए कार्यक्रम के दौरान कहा कि राममंदिर में भगवा लहराने के बाद अब हर घर में भगवा नजर आना चाहिए। इसके साथ ही प्रवणी तोगड़िया ने कहा कि हर हिंदू को तीन बच्चे पैदा करने का संकल्प लेना जरूरी है। Read More
एस आई आर का सर्वे फॉर्म लेने गए बीएलओ का एक युवक ने ईंट से मारकर सिर फोड़ दिया। आरोपी युवक का नाम जावेद हुसैन है। बीएलओ एवं शिक्षक रुपेश जोशी की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी जावेद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। Read More
भिलाई के सेक्टर–7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा तीन दिवसीय भव्य मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसने पूरे कैंपस का माहौल ज्ञान, विज्ञान और नवाचार से सराबोर कर दिया। स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने अपने मॉडल्स के माध्यम से वैज्ञानिक समझ, सृजनात्मकता और तकनीकी कौशल का ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक लगातार उनकी प्रतिभा की सराहना करते रहे। Read More
बीएसपी के अंदर पहले आउटसोर्सिंग से काम, फिर हॉस्पिटल का निजीकरण की बात और अब भिलाई में भारत और रूस की मैत्री के प्रतीक और प्रदेश के सबसे बड़े गार्डन मैत्रीबाग को अब सेल प्रबंधन निजी हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सेल प्रबंधन ने रूचि की अभिव्यक्ति के तहत अखबार में इश्तिहार भी जारी किया है। ताकि कोई संगठन का संस्था इस गार्डन और जू को संचालित करना चाहती है, वह नियमों और शर्तों के तहत इसका संचालन कर सकता है। Read More
पुरानी भिलाई थाना कैंपस में फिर एक बार लोग धरना देने पहुंचे, लेकिन इस बार धरना देने कोई और नहीं बल्कि डबरापारा के पार्षद तुलसी ध्रुव और अन्य पार्षद थे। दरअसल कल जिस महिला ने थाना के आरक्षक पर शारीरिक शोषण का आऱोप लगाया था, वह उसी के वार्ड की थी और कल थाना घेराव के दौरान मौजूद हिन्दूवादी संगठन के नेताओं ने पुलिस के साथ पार्षद की मिलीभगत का आऱोप लगाया था। Read More
छत्तीसगढ़ में फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग का क्रेज अब तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के युवा न सिर्फ जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं, बल्कि मंच पर अपनी मेहनत का चमकदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी फिटनेस कल्चर का बड़ा उदाहरण है। भिलाई में आयोजित पावर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ़ छत्तीसगढ़-2025 Read More
युवक की गर्लफ्रेंड से अनबन क्या हुई भिलाई के शांतिनगर के एक युवक ने अपनी जान दे दी। आज शांतिनगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लोगों ने एक युवक को फांसी के फंदे पर लटके देखा। वही सामने ही उसका मोबाइल भी रखा था। इधर लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी। जिसके बाद वैशालीनगर पुलिस वहां पहुंची और शव को नीचे उतारा। Read More
भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को “जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज की प्राचीन परंपराओं, आध्यात्मिक शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। Read More
शक्ति, स्टैमिना और स्पोर्ट्स स्पिरिट का अनोखा संगम देखने को मिलेगा भिलाई में, जहां पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित पावर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2025 का भव्य शुभारंभ 14 नवंबर से होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता पावर जिम, सेक्टर-6, भिलाई में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जी. सुरेश (बाबे भाई) द्वारा किया जा रहा है। Read More
सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सभागार में हुए इस समारोह में प्राध्यापक, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। Read More
भिलाई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रामनगर वार्ड 26 में एक 85 साल की बुजुर्ग साथ मोह्लले में रहने वाले एक व्यक्ति ने अनाचार किया। नशाखोर इस आरोपी ने एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि पूरी रात में कई बार बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। उठने-बैठने में लाचार इस बुजुर्ग ने सुबह पड़ोस की एक महिला को अपनी आपबीती बताई तो उसने पुलिस को इसकी खबर दे दी। जिसके बाद आज सुबह वैशालीनगर पुलिस ने उस बुजुर्ग महिला का मेडिकल करा उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। इधर आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। Read More
भिलाई के एक म्यूजिशियन साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उन्होंने झांसे में आकर 18 लाख रुपए गवां दिए। ठगी का एहसास होने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Read More
छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था ‘स्वयंसिद्धा – ए मिशन विद ए विजन’ का वार्षिक उत्सव ‘सोनहा बिहान’ इस वर्ष 23 नवंबर को रिसाली में आयोजित किया जाएगा। Read More
भिलाई के खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिनी स्टेडियम की दुकानों में शराब दुकान को शिफ्ट करने के बाद भारी विरोध के बीच आज उसे शुरू किया गया। वहीं इस शराब दुकान के सुबह खुलते ही हाईवोल्टेज ड्रामा दिनभर चलता रहा। सुबह इसका विरोध करने पहुंचे जोन 4 के अध्यक्ष औऱ् पार्षद भूपेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। Read More
भिलाई में सुबह रंगोली पर बाइक चढ़ाने से उपजा विवाद शाम होने तक हत्या में बदल गया। दिनदहाड़े दो लोगों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू चला दिया। जिससे घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। Read More
भिलाई में एक गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर द्वारा बैड टच कर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की इस हरकत को देखकर पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत सुपेला थाना में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होते ही हड़कंप मच गया। Read More
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित प्रशिक्षण एवं रवींद्र संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत संस्था गीतवितान कला केन्द्र (School of Performing Arts) को पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन, बोलपुर में आयोजित रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 में सम्मानित किया गया। Read More
शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भिलाई के कल्याण पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से ‘महा रक्तदान शिविर’ आयोजित किया गया। इस विशेष कैंप की खास बात यह रही कि रक्तदाताओं को प्रेरणा स्वरूप हेलमेट और लैपटॉप बैग भेंट किए गए। कॉलेज परिसर में आयोजित इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। Read More
एजुकेशन हब भिलाई के कल्याण कॉलेज में स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिव सोच का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के बॉटनी विभाग की ओर से आयोजित ‘क्रिएटिव आर्ट वर्क्स’ एग्जीबिशन में छात्रों ने वेस्ट मटेरियल को बेस्ट प्रोडक्ट में बदलकर सबको हैरान कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नवाचार (Innovation) और कला के प्रति रुचि विकसित करना था। Read More
शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में आयोजित ‘बॉयो बाजार’ में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार झलक उठा। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने पर्यावरण हितैषी, नॉन-टॉक्सिक और हर्बल ऑर्गेनिक वस्तुओं का निर्माण कर सबका ध्यान खींचा। Read More
भिलाई की प्रतिभाशाली नृत्यांगना आद्या पांडे ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन किया है। ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन (AIDA) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवॉर्ड फेस्टिवल–2025” में आद्या ने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम (सीनियर वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया और “Outstanding Performer” का सम्मान अपने नाम किया। Read More
कला और संस्कृति के क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से सक्रिय भिलाई की संस्था गीत वितान कला केन्द्र (स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। आगामी 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को पश्चिम बंगाल के बोलपुर शांतिनिकेतन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में संस्था को “रवींद्रनाथ टैगोर सेवा एक्सीलेंस अवॉर्ड – 2025” से सम्मानित किया जाएगा। Read More
स्पर्श अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित चार दिवसीय "स्पर्श कॉरपोरेट कप सीज़न-01" टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बीती रात शानदार अंदाज में हुआ। शहर की 16 टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्पर्श और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के बीच खेला गया। Read More
प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) और राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित हालिया परीक्षाओं में लगातार त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्र सामने आने पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने राज्यपाल से शिकायत की है। उन्होंने इसे लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। Read More
वार्ड क्रमांक 51 शिवाजी नगर, खुर्सीपार में जी.ई. रोड किनारे खोली जा रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराज़गी है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुकान शुरू करने के फैसले से लोगों का कहना है कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी और महिलाओं व छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होगी। साथ ही शराबियों के कारण आए दिन लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनने का डर भी है। Read More
आईआईटी भिलाई को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। उड़ीसा के झारसुगुड़ा में हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के 8 आईआईटी के अधोसंचरना विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। जिसमें आईआईटी भिलाई के फेस-2 भी शामिल था। इस समारोह का सीधा प्रसारण आईआईटी भिलाई के नालंदा व्याख्यान कक्ष से किया गया। Read More
भिलाई के खुर्सीपार चौक पर स्थित शराब दुकान को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन दूसरी जगह भी शराब दुकान का विरोध शुरू हो चुका है। आसपास के रहवासियो ने इसका विरोध जताया है। वहीं कानून व्यवस्था बनाये रखने पुलिस बल भी तैनात किया गया। Read More
हिंदी पत्रकारिता के द्वि शताब्दी पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर लोकजागरण संस्था वसुंधरा का महत्वपूर्ण आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रहे, जबकि नई दिल्ली के ख्याति लब्ध पत्रकार, लेखक और संपादक अनंत विजय, भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक डा. संजय द्विवेदी, और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने मुख्य वक्ता और अतिथि वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। मंच पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, समाजसेवी अमित श्रीवास्तव और कुलपति प्रो. संजय तिवारी भी उपस्थित रहे। Read More
भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव रविवार को अपने सेक्टर-5 स्थित विधायक निवास में नागरिकों से भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे। सुबह से ही विधायक निवास पर लोगों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे और विधायक से रूबरू हुए। Read More