छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ओडिशा की गर्भवती महिला को मुफ्त डिलीवरी का झांसा देकर रायपुर बुलाया गया और बच्चे को बेचने का दबाव बनाया गया। महिला को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जांच में 5 से 10 लाख रुपये तक में बच्चों का सौदा होने और कई राज्यों तक नेटवर्क फैले होने की आशंका है। Read More






























