छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के एक गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के बहाने गांवों में घूमते और सूने मकानों की रेकी करते थे। पूर्व स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है। पुलिस ने करीब 19.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। Read More






























