चाबहार पोर्ट भारत के लिए केवल एक बंदरगाह नहीं, बल्कि मध्य एशिया और अफगानिस्तान तक पहुंच का सबसे अहम व्यापारिक गलियारा है। भारत ने इस परियोजना में बड़ा निवेश किया है और इसका संचालन भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) करती है। ऐसे में इस पोर्ट पर हुआ हमला भारत की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और रणनीतिक हितों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। Read More






























