INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:41 बजे और सूर्यास्त शाम 05:43 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का संकेत है। दुखद समाचार मिलने की आशंका भी बन रही है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। मित्रों और संबंधियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात नए अवसर प्रदान करेगी।
मिथुन
आज लंबी यात्रा का योग हैं, लेकिन वाहन का उपयोग सावधानी से करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के न होने से मन परेशान रह सकता है। परिचितों से विवाद बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन व्यापार में घाटे की संभावना रहेगी। बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें।

कर्क
आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। व्यापार में नया काम या साझेदारी की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह
आज दिन सामान्य रहेगा। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य में लाभ देगी। नया कार्य शुरू करने का अच्छा समय है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नया मकान भी खरीद सकते हैं।
कन्या
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं।

तुला
आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। किसी विशेष कार्य के लिए विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा और नई शुरुआत संभव है। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम किसी खास व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी। परिवार का सहयोग व दांपत्य जीवन में सुधार होगा।
धनु
आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी षड्यंत्र का शिकार होने की आशंका है। व्यापार में हानि होगी। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। परिवार में संपत्ति विवाद का माहौल बन सकता है। मान-सम्मान में कमी महसूस होगी। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।

मकर
आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यावसायिक सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बड़ा कार्य मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा और बाहर घूमने की संभावना है।
कुंभ
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। बड़ी साझेदारी संभव है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और सम्मान बढ़ेगा।
मीन
आज दिन मिश्रित रहेगा। मित्र से पैसों को लेकर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है और बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:41 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:43 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र- अनुराधा
करण- बव और बालव
पक्ष- शुक्ल
योग- अतिगंड
वार- शुक्रवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:50 बजे से 09:41 बजे तक
राहु काल- सुबह 10:46 बजे से 12:16 बजे तक
































