INDORE NEWS. आज दिनांक 10 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:32 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। परिवार में किसी अपने के दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए किसी को धन उधार न दें। परिवार के साथ यात्रा का योग है, लेकिन वाद-विवाद से बचें और वाणी में संयम रखें।
वृषभ
स्वास्थ्य में गिरावट और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आज कोई नया कार्य या निवेश न करें। पत्नी से मतभेद या भाई-भतीजे से विवाद की आशंका है। दिन धैर्य से बिताएं।
मिथुन
दिन सामान्य रहेगा। अधिक काम से थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें और विवादों से बचें।

कर्क
दिन बहुत शुभ रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई आय के स्रोत बनेंगे और पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह
मानसिक उलझनें रहेंगी, पर आप अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, मतभेद दूर होंगे।
कन्या
आज सफलता का दिन है। नौकरी की कोशिश कर रहे हैं तो शुभ समाचार मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक सहायता से व्यापार को लाभ होगा। पुराने विवाद खत्म होकर परिवार में सौहार्द रहेगा।

तुला
महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार में कोई अप्रिय घटना संभव है। मन को शांत रखें और धैर्य से काम लें।
वृश्चिक
अत्यधिक भागदौड़ और स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। निवेश टालें। पारिवारिक उलझनें बनी रहेंगी।
धनु
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि और संपत्ति विवाद संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है।

मकर
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा पर व्यापार में हानि संभव है। नया कार्य या वाहन न खरीदें। पारिवारिक मतभेद से बचें और संयमित रहें।
कुंभ
आज दिन अनुकूल रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। यात्रा या नया वाहन-मकान खरीदने का शुभ समय है।
मीन
दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नया कार्य अटक सकता है। किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में हानि और पत्नी से मतभेद की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:32 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:47 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- गर और वणिज
पक्ष- कृष्ण
योग- साघ्य
वार- सोमवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 08:01 बजे से 09:26 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:36 बजे से 01:20 बजे तक
































