मेष
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में नया दायित्व मिल सकता है। आपसी मतभेदों को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं।
वृषभ
आज व्यापार में बड़ा जोखिम लेना उचित नहीं रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखें। सोचा हुआ कार्य रुक सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए अधिकारियों से मतभेद की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। किसी नए समझौते या साझेदारी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्राओं में सतर्क रहें।
मिथुन
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर महसूस होगी। आज किसी के प्रति अत्यधिक उदार होना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में मतभेद संभव हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
कर्क
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे। नए कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। पुराने कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार व बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
सिंह
आज का दिन निर्णयात्मक रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। लंबी यात्रा के योग हैं, जो सफल व लाभदायक होगी। प्रॉपर्टी में निवेश का उत्तम समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के संकेत हैं।
कन्या
दिन सामान्य रहेगा पर स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। किसी परिजन की तबीयत बिगड़ने से आर्थिक दबाव बनेगा। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा।
तुला
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपनी बातों को किसी से शेयर करना उचित नहीं रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए। परिवार में मतभेद और मानसिक अशांति रह सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सामाजिक सम्मान व पद की प्राप्ति के योग हैं। विरोधी परास्त होंगे। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की संभावना है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा।
धनु
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ व रुका धन प्राप्त होने के योग हैं। घर में नया मेहमान आ सकता है। बचत की दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे।
मकर
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक घटना से तनाव रहेगा। व्यापार में घाटे की संभावना है। नया वाहन न खरीदें। यात्राओं में सावधानी बरतें।
कुंभ
किसी प्रियजन के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। झूठे आरोपों की स्थिति बन सकती है। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद से मन अशांत रहेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार के योग हैं।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। व्यापार में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा।
आज का पंचांग
सूर्योदय- प्रातः 06:29 बजे
सूर्यास्त- सायं 05:54 बजे
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी 19 अक्टूबर की शाम 05:49 बजे तक, उसके बाद हस्त
वार- रविवार
योग इंद्र- 19 अक्टूबर को सुबह 01:47 बजे से 20 अक्टूबर को सुबह 02:04 बजे तक
करण- वणिज 19 अक्टूबर को सुबह 01:03 बजे से दोपहर 01:52 बजे तक
इसके बाद विष्टि करण 20 अक्टूबर सुबह 02:46 बजे तक
त्योहार और व्रत- मासिक शिवरात्रि, रूप चौदस
अशुभ काल
राहु काल – शाम 4:28 बजे से शाम 5:54 बजे तक
यम गण्ड – दोपहर 12:11 बजे से 1:37 बजे तक
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:48 बजे से 12:34 बजे तक
अमृत काल – सुबह 09:57 बजे से सुबह 11:42 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:53 बजे से 05:41 बजे तक