RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह नक्सलियों को कड़ा संदेश दे चुके हैं। उन्होंने मार्च 2026 तक देश से नक्सल आतंक के खात्मे की अपनी डेडलाइन फिर से दोहराई। इसी को लेकर अमित शाह ने रायपुर में छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा केडीजीपी, एडीजीपी एवं वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नक्सलवाद जल्द समाप्त होगा। इस दौरान नक्सल अभियान को लेकर शाह ने सीएम विष्णुदेव साय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा की तारीफ भी की।
इस बीच, एक बड़ी जानकारी मिली है। अमित शाह का नारायणपुर जिले का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है। अब शाह सुरक्षाबल के जवानों से प्रदेश की राजधानी रायपुर में ही मुलाकात करेंगे। रायपुर में सुरक्षाबल के जवानों से भेंट करने के बाद शाह रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली लौट जाएंगे। इसके साथ ही शाह ने प्रदेश में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने बरसाईं मिसाइलें तो ईरान ने दी चेतावनी, अब होर्मूज समुद्री गलियारा बनेगा युद्धक्षेत्र, जानिए भारत पर क्या पड़ेगा असर
इससे पहले नक्सलवाद के मौजूदा हालात की समीक्षा करते हुए माओवादियों को दो-टूक संदेश दिया है कि सरेंडर कर दें, क्योंकि बरसात में भी चैन से रहने नहीं दिया जाएगा। गृहमंत्री साय ने लगातार और ताकतवर नक्सल विरोधी अभियानों के लिए सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा- मैं विश्वास के साथ फिर से दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवादमुक्त होकर रहेगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में विष्णुदेव साय सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने एक रुके हुए नक्सलविरोधी अभियान को द्रुत गति से चलाया और राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम ने नक्सलविरोधी अभियानों को न सिर्फ धार दी, बल्कि समय-समय पर इस अभियान का मार्गदर्शन किया। सुरक्षाबलों का हौंसला भी बढ़ाया और संपूर्णता के साथ इस लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
केन्द्रीय गृहमंत्री शाह मंत्री ने विश्वास के साथ दोहराया कि 31 मार्च, 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे सुरक्षाबलों ने पराक्रम दिखाया है और सूचना एजेंसियों ने सटीक रणनीति बनाई है, उसके आधार पर हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएँगे क्योंकि हमारे सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी रहेगा।