BIJAPUR NEWS. बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क ईलाके में 25 लाख के ईनामी आदिला भास्कर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। इसके पहले कल सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के ईनामी नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ सुधाकर को ढेर किया था। आज जवानों को फिर से उसी जगह नेशनल पार्क एरिया में सफलता मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल पार्क एरिया में आज फिर से कोबरा, एस टी एफ और डी आर जी के जवानों को सफलता मिली है। जवानों ने 25 लाख के ईनामी नक्सली आदिला भास्कर को मार गिराया है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके से AK47 समेत हथियार भी बरामद हुए हैं।
दूसरी ओर, दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। और ये सभी नक्सली बारसूर इलाके में सक्रिय थे। जिले के SP गौरव रॉय के सामने इन्होंने सरेंडर किया है।
दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर क्षेत्र में सक्रिय सात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो नक्सली 50-50 हज़ार रुपये के इनामी थे। सभी ने दंतेवाड़ा के एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली लंबे समय से क्षेत्र में हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल थे। प्रशासन ने समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत लाभ देने की बात कही है।
इधर पखांजूर में बिनागुंडा के जंगल से 5 लाख रुपए का एक इनामी नक्सली गिरफ्तार किया गया है। BSF और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
गौरतलब है कि पिछले महीने 21 मई को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू को मार गिराया था। बीजापुर के घने जंगलों में जारी इस अभियान को माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सावधानी के साथ आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।