MUMBAI NEWS. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) लीग स्टेज में 70 मैचों के कड़े संघर्ष के बाद आज यानी 29 मई से आईपीएल के प्लेऑफ दौर की शुरुआत होगी। क्वालिफायर-1 में पंजाब और बेंगलुरु के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा। अंक तालिका में पंजाब पहले और बेंगलुरु दूसरे पर है, जो टीम क्वालिफायर-1 जीतेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में एक और मौका मिलेगा।

प्लेऑफ की दो अन्य टीमें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस शुक्रवार यानी 30 मई को एलिमिनेटर में भिड़ेंगी और कोई एक बाहर हो जाएगी। वे दोनों टीमें ही पूर्व विजेता हैं। दरअसल, मौजूदा आईपीएल में बेंगलुरु और पंजाब के बीच दो मुकाबले हुए हैं, जिनमें दोनों ने 1-1 मैच जीता। इनमें से एक मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम में हुआ था, जहां बेंगलुरु 7 विकेट से जीती थी। क्वालिफायर-1 भी उसी मैदान पर होगा।
ये भी पढ़ें: आधार-यूपीआई के बाद अब हर घर का यूनिक कोड, जानिए क्या है डिजिटल एड्रेस फ्रेमवर्क

बेंगलुरु और पंजाब दोनों ने ही पहले कभी खिताब नहीं जीते हैं लेकिन श्रेयस अय्यर पिछले साल कोलकाता को खिताब दिलाने वाले कप्तान थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अनुभव और युवा जोश में कौन किस पर भारी पड़ेगा। विराट कोहली (602 रन) और श्रेयस अय्यर (514 रन) इस सीजन अपनी-अपनी टीमों के टॉप स्कोरर हैं।
ये भी पढ़ें: बासव राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की बड़ी वारदात, इतने हजार किग्रा बारूद लूटा, CG में अलर्ट

आईपीएल के इतिहास में ये अपवाद भी
आईपीएल के इतिहास में कई अपवाद भी हैं। 2011 में आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट आने के बाद 14 में से 11 बार क्वालिफायर-1 मुकाबला जीतने वाली टीम आईपीएल की चैम्पियन बनी है। मुंबई ऐसी इकलौती टीम रही है, जो दो बार क्वालिफायर-1 हारने के बाद भी ट्रॉफी जीती। हैदराबाद अकेली टीम है, जिसने 2016 में एलिमिनेटर खेलते हुए खिताब जीता। 14 में से 10 बार लीग टेबल में दूसरे स्थान पर रही टीम ने क्वालिफायर-1 जीता है। विराट कोहली कभी भी आईपीएल चैम्पियन टीम का हिस्सा नहीं रहे, इस बार बड़ा मौका है।

आगे ऐसा होगा मुकाबला
मैच तारीख जगह
क्वालिफायर-1 29 मई मुल्लांपुर
बेंगलुरु वर्सेस पंजाब (जो जीता सीधे फाइनल में)
एलिमिनेटर 30 मई मुल्लांपुर
गुजरात वर्सेस मुंबई (जो टीम हारी, वो बाहर होगी)
क्वालिफायर-2 1 जून अहमदाबाद
क्वालिफायर-1 में हारी एलिमिनेटर में जीती टीम
फाइनल 3 जून अहमदाबाद
क्वालिफायर-1 विजेता क्वालिफायर-2 विजेता






































