BILASPUR NEWS. कोटा क्षेत्र में एक घर से पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पत्नी को टंगिया से मारा गया था जिससे उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी तो वहीं पति की लाश फांसी के फंदे पर झूलते मिली। हत्या की वजह सामने नहीं आयी है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर, रेस में सबसे आगे हैं ये नाम…देखें
बता दें, मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना का है। जहां पर एक घर में पति-पत्नी की लाश मिलने की सूचना मिली। ये लाश ग्राम उमरिया निवासी सुखसिंह बैगा उम्र 55 वर्ष व उसकी पत्नी कुंवारिया बाई उम्र 50 वर्ष की है। जानकारी के मुताबिक गांव में पति-पत्नी रोजी मजदूरी करते थे।
उनके साथ 11 वर्ष का बेटा दिलेश रहता था उनका बड़ा बेटा चुन्नी लाल बैगा दूसरे गांव में रहकर मजदूरी करता है। पूछताछ में पता चला कि दोनों ही अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते थे। जिससे उनके घर मारपीट व विवाद होने की आवाज लोगों को सुनाई देती थी। रोज ही झगड़ा होता था।
बेटे ने देखी लाश तो दंग रह गया
मृतक के छोटे बेटे दिलेश ने बताया कि रविवार की रात वह जब घर पर था तभी उसके माता-पिता में विवाद शुरू हो गया। पिता शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था लेकिन उसकी मां नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
ये भी पढ़ेंःबीच सड़क आरक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर निकाला जुलूस
विवाद होता देख दिलेश पास में ही रहने वाले मामा के घर चला गया। रात में वहीं रूका और जब वह सुबह घर आया तो माता-पिता की लाश देखकर दंग रह गया। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई की पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।