BILASPUR NEWS. शहर के बिलासादाई केंवटीन एयरपोर्ट में लगातार फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए मांग उठती रही है। वहीं इस बार समर वेकेशन को ध्यान में रखते हुए अलायंस एयर कंपनी ने हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू की है। जो पहले हैदराबाद से कोलकाता आएगी और कोलकाता से बिलासपुर पहुंचेगी। इसका पहला ट्रायल मंगलवार को किया गया। फिलहाल ट्रायल के तौर पर यह विमान चलेगी। जैसे ही यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा इसे नियमित करने की योजना है। इस फ्लाइट से कोलकाता से भी कनेक्टिविटी मिलेगी।

ये भी पढ़ेंःरेलवे यात्री ध्यान दें, रेलवे ने रद की 36 ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
बता दें, काफी समय से बिलासपुर से हैदराबाद के लिए फ्लाइट चलाने की बात की जा रही थी लेकिन किसी न किसी कारण से इसे शुरू नहीं किया जा सका था। मंगलवार को इसका ट्रायल शुरू हुआ। हैदराबाद से बिलासपुर के लिए सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर टेकऑफ होकर बिलासपुर 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंची।

इसके बाद 11 बजकर 55 मिनट से बिलासपुर से टेकऑफ होकर कोलकाता 1 बजकर 45 मिनट पर पहुंची। इसके बाद कोलकाता से 2 बजकर 15 मिनट को उड़ान भरकर 4 बजकर 5 मिनट में बिलासपुर पहुंचेगी। फिर 4 बजकर 30 मिनट को उड़ान भरकर हैदराबाद पहुंचेगी।


इतना होगा हैदराबाद के लिए किराया
इस फ्लाइट के शुरू होने से कोलकाता के साथ कनेक्टिविटी होगी। लेकिन बिलासपुर से हैदराबाद जाना आसान हो जाएगा। अलायंस एयर कंपनी ने हैदराबदा से बिलासपुर तक आने का किराया 2999 रुपये तया किया गया। वहीं बिलासपुर से हैदराबाद जाना है तो 3965 रुपये देना होगा।

लगातार की जा रही थी मांग
बिलासपुर से चाहे कोलकाता हो या फिर हैदराबाद सभी जगह फ्लाइट शुरू करने की मांग शहरवासी कर रहे थे। उनके इस मांग को पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से पत्र लिखकर मांग की थी।

इनके अलावा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी शहरवासियों की सुविधा के लिए यह मांग केन्द्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात करते हुए की थी।




































