BHILAI NEWS. इंस्ट्राग्राम पर चाकू के साथ वीडियो डालने वाले एक बदमाश को छावनी पुलिस ने चाकू के संग गिरफ्तार किया। दरअसल इस वीडियो की जानकारी किसी ने छावनी पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने आरोपी करण साव को हथियार के संग धर दबोचा।

थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी दुर्ग के इनामी ऑफर का असर सामने आ रहा है और लोग थाना तक इसकी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक छावनी में 5 से ज्यादा लोगों ने फोन कर दी जानकारी और उन्हें 1-1 हजार रुपए इनाम भी दिया जा चुका है। इधर गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस दौरान आऱोपी ने कान पकड़कर माफी मांगते हुए यह भी कहा कि सोशल मीडिया में हथियार के संग वीडियो डालना पाप है।

ये भी पढ़ेंःअब घर बैठे ही कर सकेंगे प्रापर्टी टैक्स का भुगतान, निगम ने शुरू की ऑनलाइन सेवा
चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो घायल
इसके पहले भिलाई शहर में कल रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। इसमें पहली घटना फौजीनगर निवासी मनीष सिंह के साथ हुई । जिसपर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके पेट औऱ छाती पर गहरी चोट आई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर किया गया।

वहीं दूसरी घटना सुपेला जीई रोड़ से लगे योगा पार्क के पास हुई। जहां एक कोचिंग क्लास वाले को किसी अज्ञात व्यक्ति पर धारदार हथियार से वार कर दिया। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों ही मामले में आरोपी अज्ञात है। चूंकि मनीष सिंह काफी नशे में था इसलिए घटना स्थल की सही जानकारी नहीं दे पा रहा था, लेकिन उससे दोबारा पूछताछ के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख आरोपियों का पता लगाया जाएगा।





































