रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की अपेक्षा शनिवार को दैनिक मामलों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 2828 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। लगातार राजधानी रायपुर में संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यहां 899 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमितों के मामले बढ़ कर 10 लाख 17 हजार 356 तक पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदेश भर से 46 मरीज डिस्चार्ज हुए इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 9 लाख 94 हजार 63 तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को ताजा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 9 हजार 684 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के कारण 3 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 13 हजार 609 तक पहुंच गई है।
सर्वाधिक संक्रमित जिलों में राजधानी रायपुर के अलावा शुक्रवार को रायगढ़ जिले से 364 नए केस सामने आए। इसके अलावा दुर्ग में 293, बिलासपुर में 279, कोरबा में 268, जांजगीर-चांपा में 142, राजनांदगांव में 60, जसपुर में 153, कोरिया 58, सरगुजा में 52, मुंगेली में 33, सुकमा में 34, बलौदा बाजार में 27, धमतरी में 22, महासमुंद में 21, बीजापुर में 17, बालोद में 14, बेमेतरा में 13, कबीरधाम में 11 व कांकेर में 10 के सामने आए। अन्य जिलों में संक्रमण 1 से 9 के भीतर भीतर रहा। शुक्रवार को केवल नारायणपुर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। सक्रिय मरीजों की बात करे तो सर्वाधिक 2974 सकरी मरीज रायपुर जिले में हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 1357, रायगढ़ में 1217 व दुर्ग जिले में 1015 सकरी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।