RAIPUR. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन कल दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वो कल दिनभर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की मैराथन मीटिंग लेंगे। सुबह प्रदेश पदाधिकारी की बैठक होगी उसके बाद कोर ग्रुप के सदस्यों से चर्चा करेंगे और शाम को मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी मंत्रियों को नगरीय निकाय चुनाव की जिम्मेदारी देगी। इसके अलावा निगम मंडल की नियुक्तियां और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें ; बलौदाबाजार में दो दर्जन से अधिक मवेशियों की दर्दनाक मौत, फसल सुरक्षा के लिए बाड़े में बंद कर रखे गए थे गौवंश
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में पार्टी की आगामी कार्य योजना और नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी।
बता दें कि इसी साल के अंत में प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव होना है जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें ; कथा का प्रसाद खाने वालों को आ गई कुत्ता काटने की वैक्सीन लगाने की नौबत, अब तक डेढ़ सौं को लगा टीका
इधर कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि निकाय चुनाव से पहले ही प्रदेश में निगम मंडल में नियुक्त्तियां की जा सकती हैं। पार्टी ने तय किया है कि इस बार पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं को निगम मंडल में जगह दी जाएगी। नितिन नबीन के दौरे से इस बात की संभावना है कि निगम मंडल में नियुक्तियां जल्द हो सकती हैं।