BHILAI. संतोष रूंगटा ग्रुप (R1) के कल्चरल फेस्ट व्योम 2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर अखिल सचदेवा ने शमां बांध दिया। फिल्मी गीतों के साथ राम भजन की प्रस्तुति ने श्रोताओं के भावविभोर कर दिया।

तीन दिवसीय व्योम 2024 के अंतिम दिन शनिवार को शार्क टैंक फेम बोट कंपनी के CEO अमन गुप्ता युवाओं को बिजनेस टिप्स देंगे।


बॉलीवुड सिंगर अखिल सचदेवा का कार्यक्रम आज रात करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ। अखिल को सुनने के लिए भिलायंस इस कदर बेताव थे कि कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटे पहले ही संतोष रूंगटा ग्रुप (R1) का कैंपस खचाखच भर गया था। सिंगर ने आते ही माहौल बनाया। लाइट, साउंड और बीच-बीच में फॉग और धमाकों ने कार्यक्रम में जोश भर दिया।

अखिल ने चन्ना, गुलाबी आंखें, जब कोई बात बिगड़ जाए, प्रसिद्ध राम भजन राम आएंगे, सुन मेरे हमसफर और कबीर सिंह का सॉन्ग तेरा बन जाऊंगा जैसे गानों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को जोड़ लिया।


माहौल ऐसा बना कि एक बारगी दर्शक भी सिंगर बन गए और अखिल सचदेवा ने भी दर्शकों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में संतोष रूंगटा ग्रुप (R1) के डायरेक्टर संतोष रूंगटा, , डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा, सोनल रूंगटा भी झूमते नजर आए।

आज बिजनेस टिप्स देंगे अमन गुप्ता
शार्क टैंक में नए स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहयोग और इन्वेस्ट करने वाले बोट कंपनी के CEO अमन गुप्ता आज यानी शनिवार को युवाओं को बिजनेस टिप्स देंगे। इसके अलावा युवाओं को आंत्रप्रेन्योरशिप बनने की जानकारी भी देंगे।





































