BHILAI. भिलाई के माइलस्टोन अकादमी जूनियर विंग में 09 मार्च यानी शनिवार को नन्हें बच्चों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह का आयोजन किया गया।
सबसे पहले अकादमी की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती की आराधना की गई। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण शुरू किया गया।
डॉ. ममता शुक्ला द्वारा स्वयं अपने हाथों से पुरस्कार वितरण किया गया। PG.1 के बच्चों को पुरस्कार मिलने पर सभी बहुत उत्साहित नजर आए। बच्चों को प्राइज मिलता देख पैरेंट्स के चेहरों पर भी खुशी देखते ही बन रही थी।
एक के बाद एक सभी क्लास के बच्चों को प्राइज दिया गया। PG-1 के बाद में PG-2 के बच्चों को स्टेज पर उनकी प्रतिभा का प्रमाण पुरस्कार के रूप में दिया गया।
पैरेंट्स न केवल उत्साहित थे बल्कि काफी गौरव महसूस कर रहे थे कि इतनी छोटी उम्र में उनके बच्चे इतना कुछ सीख और कर रहे हैं।
कोई बच्चा खाली हाथ नहीं लौटा सबके हाथों में पुरस्कार थे। LKG और UKG के बच्चों को भी प्राइज दिया गया। हर बच्चे ने किसी न किसी क्षेत्र में अपनी कला का प्रदर्शन किया है जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
अंत में डायरेक्टर ममता शुक्ला ने सभी बच्चों को स्टेज पर बुलवाकर जोरदार तालियां बजवाई। प्रिंसिपल हेमा गुप्ता और उनकी टीम की देखरेख में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।