BHILAI. हर साल 8 मार्च दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और उनके जीवन के संघर्षों को सलाम किया जाता है। महिलाओं को यह ऐहसास दिलाया जाता है कि वह हमारे जीवन में कितनी खास भूमिका निभाती हैं।
हर साल की तरह इस साल भी 08 मार्च को कृष्णा कॉलेज में चेयरमेन आनंद कुमार त्रिपाठी, डायरेक्टर/ प्राचार्य डॉ. वाय. आर कातरे, प्राचार्य कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. अजय तिवारी, डॉ. रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में women’s day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम संस्थान में कार्यरत संस्थान को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
संस्था अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी द्वारा संस्था में कार्यरत सभी महिला शिक्षिका एवं कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया गया।
इस सम्मान समारोह में कॉलेज के प्रतिष्ठित सभी शिक्षिका एवं कर्मचारियों में, Dr.Sudeshna Sengupta, Kritika Sahu, Shriya Yadu, Monika Joshi, Kajal Dewangan, Manjula Rajput, Priyanka Shrivastav, Renu, V.Pavani Mohan, Sindhu Nair, Khushboo Tripathi, Kiran Tripathi एवं अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।