BHILAI. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में बेहतर काम वाले व्यक्तियों को 7 जनवरी 2024 को माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कॉमर्स गुरु डॉ. संतोष राय ने बताया, बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली संस्था मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किये जाते हैं। संस्था द्वारा अनेक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है, जिससे गरीब एवं निम्न वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाया जा सके और उनका किसी न किसी प्रकार से सहयोग किया जा सके।

डॉ. संतोष राय ने बताया कि समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा मुक्ति कार्यक्रम, महिला उत्पीड़न कार्यक्रम, पढ़ाई के प्रति लोगों में जागरुकता कार्यक्रम आदि का संचालन भी ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा हैं” के भाव को चरितार्थ करते हुए माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नेहरू नगर में स्थित “लिबास” कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को शाम 4 से 6 बजे तक जरूरतमंदों को कपड़ों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया जाता है।

ट्रस्ट के सदस्य अमित श्रीवास्तव एवं फजल फारूखी ने बताया, संस्था के वालिंटियर निरंतर बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने के लिए वहां के बच्चों को करियर मार्गदर्शन, स्वच्छता अभियान जैसे क्षेत्रों से जोड़कर छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रयासरत हैं। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की न केवल मदद करना है वरन आने वाले समय में उन्हें प्रशिक्षित कर अपने पैरों पर खड़े होने योग्य बनाना भी है।





































