BHILAI. इस्पात नगरी भिलाई के मार्गदर्शक वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच की वार्षिक आमसभा मानव आश्रम सेक्टर-1 में हुई। कार्यक्रम में अध्यक्ष डीपी राय ने स्वागत भाषण देकर सदस्यों से संस्था की सदस्य संख्या बढ़ने पर जोर दिया। महासचिव राम लखन मिश्रा ने वार्षिक प्रतिवेदन 2022-23 प्रस्तुत किया। इसके बाद संस्था के कोषाध्यक्ष बसंत कुमार नंदेश्वर ने संस्था का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने एकमत से पास कर दिया। इस दौरान संस्था के नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ।
संस्था के अध्यक्ष डीपी राय ने वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, चतुर्भुज फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, मार्गदर्शक वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच के 1948 में जन्मे अति वरिष्ठ सदस्य प्रमिला शर्मा, नारायण ढोकेंद्र, मगन राम चंद्राकर, पीएन शर्मा, नईमुद्दीन हैंपी एवं भोपी जी का शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया। संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर राधाकृष्ण पांडे को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार संस्था का चुनाव कराया गया, जिसमें अध्यक्ष डीपी राय, महसाचिव रामलखन मिश्रा, बसंत कुमार नंदेश्वर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके पश्चात संस्था की पूरी कार्यकारिणी का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।
कार्यक्रम में मदन पांडे, जोशी जी, राधाकृष्ण पांडे, सुरेशचंद्र तिवारी, यश के सोनी, जेपी शर्मा, बालूराम वर्मा सियाराम कश्यप, शंकर राव, पीआर वर्मा, पीसी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, यश के शुक्ला, रविंद्र कुमार मिश्रा, विनीत बाजपेयी, नागेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश शुक्ला और आभार प्रदर्शन यश के सोनी ने किया।