BHILAI. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान भिलाई नगर पहुंचने पर उन्होंने पद्मश्री उषा बरले से मुलाकात की। यह मुलाकात कही न कही कई बड़े राजनैतिक सवाल पैदा करती है।
अपनी छोटी बहन के घर गए थे अमित शाह – विजय बघेल
इस विषय पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने इसका जवाब दिया है और ऐसे तमाम सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। सांसद विजय बघेल का कहना है कि पद्मश्री सम्मानित उषा बरले जी हमारी बहन की तरह है। अपनी कला और प्रतिभा के दम पर उन्होंने बड़ा मुकाम पाया है। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया है। आज अमित शाह के आगमन पर उषा बारले ने स्वयं हमे बताया की दिल्ली में सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ दौर पर उनके घर आने के लिए निमंत्रण दिया था।
विजय बघेल का कहना है कि, भाजपा सरकार वादे की पक्की है और उसी वादे को निभाने आज अमित शाह उनके निवास स्थल पहुंचे थे। अमित शाह ने एक बड़े भाई के तौर पर अपनी छोटी बहन से मुलाकात की है।