
DURG. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की चल रही खबर अफवाह निकली है। मिली जानकारी के अनुसार, विधायक विद्यारतन भसीन की हालत अभी काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। रायपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। लेकिन सोशल मीडिया में उनकी निधन की चल रही खबर अफवाह है।

बता दें सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर चल रही थी। इसे देखते हुए सीएम बघेल ने भी शोक जताते हुए ट्वीट कर दिया था। लेकिन अभी उनके जीवित होने की खबर मिलते ही सीएम भूपेश बघेल ने उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बताते और लंबी उम्र की कामना करते हुए ट्वीट किया है।
देखें सीएम बघेल का ट्वीट
अभी पता चला है कि श्री विद्यारतन भसीन जी की हालत काफ़ी नाजुक है।
वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।
ईश्वर उनको लंबी उम्र दे, ऐसी हम सब कामना करते हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 22, 2023

ऐसा है अब तक का राजनीतिक सफर
विद्यारतन भसीन दो बार विधायक रह चुके हैं और मौजूदा समय में वैशाली नगर सीट से विधायक है। इससे पहले वे एक बार महापौर भी रह चुके हैं। ज्ञात हो कि साल 2018 विधानसभा चुनाव में विद्यारतन भसीन ने कांग्रेस उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को 20 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था।




































