BHILAI.स्पोर्ट्स हब भिलाई में टेनिस बॉल मोहल्ला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बालाजी नगर और सेक्टर-4 के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच को सेक्टर-4 की टीम ने फाइनल में सात विकेट से जीत लिया।
इससे पहले बालाजी नगर की टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बालाजी नगर की टीम ने आठ विकेट खोकर 80 रन बनाए। टीम के कप्तान माधव ने 24 और नवीन ने 13 रन बनाए। इस पारी में सेक्टर-4 की ओर से बॉलिंग करते हुए विवेक और शहजाद ने दो-दो विकेट लिए। चरणजीत, शिवा और ताम्रध्वज ने एक-एक विकेट लिए।
वहीं टार्गेट का पीछा करते हुए सेक्टर-4 की टीम ने तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए। इस पारी में चरणजीत ने नाबाद 28 रन बनाए। जबकि शहजाद ने 41 रन की पारी खेली। जबकि इस पारी में बॉलिंग करते हुए बालाजी नगर के नवीन ने दो विकेट लिए। हरीश ने एक विकेट चटकाए। इस तरह फाइनल मैच को सेक्टर-4 की टीम ने सात विकेट से जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

इस मैच में अंपायर के तौर पर राधेश्याम, हरि शंकर यादव, मैच स्कोरर विनोद देवघरे, कॉमेंटेटर अभय मोहरील और मैच के ऑब्जर्वरके तौर पर आजाद अहमद मौजूद रहे। साथ ही टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन का खिताब के.कृष्णा, बेस्ट बॉलर नवीन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सेक्टर-4 के चरणजीत चुने गए।






































