ROORKEE. आजकल स्ट्रीट फाइट वो भी लड़कियों की कोई नई बात नहीं रह गई। आए दिन सोशल मीडिया पर लड़कियों की आपस में लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के रुड़की के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक होटल के बाहर सड़क पर अकेली लड़की से 4 लड़कियों ने जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं इनमे से एक लड़ती तो लाठियों से भी पीट रहीं थी।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रुड़की की लड़कियों ने हद ही कर दी। दरअसल, लड़कियों का एक ग्रुप होटल से निकलकर सड़क पर गुंडागर्दी करने लगा। घटना कोतवाली सिविल लाइंस स्थित एक होटल के बाहर की है जहां अकेली लड़की को लगभग 4 लड़कियों ने जमकर पीटा। वीडियो में एक लड़की तो लाठियों से पीटती नजर आ रही है। घटना शनिवार की है। वहां मौजूद लोगों ने इसे मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। लड़कियों की फाइट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले में की जांच कर रही है।
इंदौर में भी हुई थी लड़कियों की स्ट्रीट फाइट
स्ट्रीट फाइट की ऐसे ही एक घटना कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से भी सामने आई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे 4 लड़कियां मिलकर एक लड़की की बेल्ट और लात घूंसों से सड़क पर पटक-पटक कर पीट रही हैं। इतना ही नहीं यह लड़कियां गालियां देती भी सुनाई दे रही है। यह वीडियो इंदौर के एलआईजी क्षेत्र का था। वहीं मौके पर माजूद लोग तमाशबीन बने इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे थे। इन्ही में से कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना कर सोशल मीडिया परअपलोड कर दिया।







































