ROORKEE. भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है। शुक्रवार सुबह रुड़की में उनकी बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई। सौभाग्य से पंत समय रहते कार से बाहर निकलने में सफल रहे।आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पंत को कई चोटें आई हैं और उनकी सर्जरी भी हो सकती है। जब वह दिल्ली से रुड़की पहुंचे, तो सुबह के सवा पांच बजे रहे थे।

रुड़की से करीब 20 किमी पहले हुआ हादसा
रुड़की से करीब 20 किमी पहले कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। कार में तीन लोग सवार थे और सभी की जान बच गई। तीनों लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया जाएगा। क्रिकेटर के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। ऋषभ पंत के सिर और पीठ में भी काफी चोटें हैं।


कोहरे और रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
सक्षम अस्पताल में पंत का प्राथमिक उपचार किया गया। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कोहरा छाया हुआ है। रफ्तार भी एक वजह बताई जा रही है। बताया जाता है कि कार अचानक डिवाइडर से जा टकराई।
A very much thank you to these guys who helped Rishabh pant this quickly 🙏#RishabhPant pic.twitter.com/2jEUxEk72b
— Rishabh pant fans club (@rishabpantclub) December 30, 2022
पंत ही चला रहे थे कार, शीशा तोड़कर निकले बाहर
बताया जा रहा है कि कार को ऋषभ पंत ही चला रहे थे। वह कार का शीशा तोड़कर उससे बाहर निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक्सीडेंट के तुरंत बाद अपने पैरों पर खड़े दिखे ऋषभ पंत। सर से खून निकल रहा था। महादेव ने मौत के मुंह से बचा लिया। भगवान जल्द स्वस्थ करें।#Rishabpant @RishabhPant17 pic.twitter.com/fFbpWAbfDb
— Shubham shukla (@ShubhamShuklaMP) December 30, 2022





































