BHILAI. दुर्ग जिले के भिलाई 3 में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी पीड़िता के घर पहले से आया जाया करता था। लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसकी बेटी को घर में अकेला पाकर पहले दुष्कर्म किया फिर किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के भिलाई 3 में रहने वाले एक सब्जी व्यापारी ने पुरानी भिलाई थाने पहुंच कर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। प्राथी ने बताया कि रोज कि तरह वो 18 दिसंबर को भी घर से सुबह सब्जी बेचने निकल गया था। उसकी पत्नी किसी काम से गांव गई हुई है और उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच तेलहा नाला खुर्सीपार निवासी आरोपी राजेंद्र चंद्रवंशी जो कि पहले से ही उनका परचित था वहां पहुंच गया। उसने लड़की को घर में अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी बहुत डर गई थी। उसने इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया था।

किशोरी ने घटना के 2 दिन बाद हिम्मत करके पिता को अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद पिता ने पुरानी भिलाई थाने में जाकर
आरोपी के खलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसने, धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।






































