TIRANDAJ.COM सोशल मीडिया में टैलेंटेड लोगों के काम के कमाल वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में टमाटर को ट्रॉली में लादने का एक ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। एक शख्स इतने शानदार तरीके से ट्रैक्टर की ट्रॉली पर टमाटर लाद रहा है कि आप उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे। शख्स की इस ‘निंजा तकनीक’ आपको भी दंग कर देगी।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खेत में किनारे पर टमाटर कटे हुए रखे हैं। टमाटरों को एक बकेट में रखा गया है। उसके बगल में एक ट्रॉली खड़ी है, जिसमें उन टमाटरों को लोड किया जाना जाना है। इसके बाद एक शख्स उन्हें ऊपर की ओर उछालता है। सारे टमाटर एक ही बार में ट्रॉली में गिर जाते हैं और बकेट बगल में नीचे गिर जाती है।
Working smart👏 pic.twitter.com/NlxvXpxn9e
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) September 5, 2022

एक महिला खाली हो रही बकेट को उठाती जा रही है। इस कलाकारी को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @mvraoforindia हैंडल से शेयर किया गया है। वह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- एप्लाइड फिजिक्स इन डेली लाइफ।

इस वीडियो और किसान की टेक्निक को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। उम्मीद है कि आपको भी यह तरीका बहुत पसंद आया होगा।






































