BHILAI. दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद किया गया है। दुर्ग पुलिस ने राधिका नगर एकता पार्क के पास नव जवानों को नशीली पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे सौदागार को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग पुलिस द्वारा नशा के खिलाफ अभियान चलाते हुए सुपेला पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर रेड मारकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। यहां ब्राउन शुगर की 15 पुडिया के साथ आशीष दुबे को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.510 ग्राम करीब एक लाख रुपए कीमत का ब्राउन शुगर बरामद कर लिया है।
पुलिस ने प्लाट नंबर 7/ए, मैत्री विहार, राधिका नगर, सुपेला थाना अंतर्गत निवासी आरोपी आशीष दुबे (31) पिता प्रकाश चंद्र दुबे के विरुद्ध धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ब्राउन शुगर को आसपास के नव युवकों को खपाने के जुगाड में लगा हुआ था तभी उसे धर-दबोचा गया। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां नशे में लिप्त युवकों की संख्या बढ़ गई थी। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

T.I दुर्गेश शर्मा ने बताया कि यहां बीते कुछ दिन से ब्राउन शुगर बिक्री की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद सुपेला पुलिस द्वारा गोपनीय रूप से नजर रखी जा रही थी। क्षेत्र में नशाखोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थी, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में युवक आ रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों ने प्रशंसा की।

कुछ दिनों से ब्राउन शुगर बिक्री की जानकारी मिल रही थी जिस पर सुपेला पुलिस द्वारा गोपनीय रूप से निगाह रखा जा रहा था। अंततः सुपेला पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्यवाही करने में सफलता मिल ही गई। थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की यह पहली कार्यवाही है। इस कार्रवाई में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक लखेश गंगेश, आरक्षक मो. जुनैद सिद्दीकी, विवेक सिंह, विकास तिवारी और अभय सिंह का विशेष योगदान रहा।







































