RAIPUR. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह वीडियो 1993 का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदिवासी पहली बार किसी अंग्रेज को देखता है, तो उसकी क्या प्रतिक्रिया होती है।

अव्वल तो वह अंग्रेज को देखकर पूरी तरह चौंक जाता है, मानो उसने कोई भूत देख लिया है। वह डरते हुए उस जब वह उस व्यक्ति को छूकर देखता है, तो ऐसे हाथ पीछे खींच लेता है, जैसे उसे बिजली का झटका लग गया हो। वह तुरंत अपना हाथ हटा वापस खींच लेता है लेता है।

इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @HistoryInPics नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। जानकारी इस वीडियो में दी गई है। सूचना में लिखा है- जंगल में रहने वाले किसी आदिवासी से पहली बार किसी गोरे व्यक्ति का मिलना। इस वीडियो को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर हो रहा ये वायरल वीडियो एकदम अलग है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स जंगल में एक आदिवासी शख्स से मिलता है। जंगल में रहने के कारण उस व्यक्ति को बाहर की दुनिया के बारे में कोई जानाकारी नहीं है।
Forest tribe meets a white man for the first time in 1993 pic.twitter.com/IkrROUBFJr
— History In Pictures (@HistoryInPics) December 9, 2022

ऐसे में उसके इलाके में जब कोई अंग्रेज पहुंचता है, तो उसे लगता है कि यह इस दुनिया का शख्स ही नहीं है। वह उसे छूकर देखना चाहता है कि कहीं यह सपना तो नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वहीं, इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैं उसे देखकर हैरान हूं। हो सकता है यह वीडियो काफी पुराना हो। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शॉकिंग वीडियो।






































