RAIPUR. आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि कर्मों का फल जरूर मिलता है। मगर, आज आप देख भी लीजिए कि कर्मों का फल कई बार तुरंत ही मिल जाता है। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे- जो जैसा करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे। तभी रास्ते में एक भैंसा नजर आता है। पीछे की सीट पर बैठा युवक अपना एक पैर उठाकर भैंस को मारता है। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों युवक जमीन पर गिर जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार दो युवक भैंस को परेशान करते हैं। जैसे ही एक युवक भैंस को अपने पैर से लात मारता है और अगले ही पल दोनों सड़क पर गिर जाते हैं। कई बार कर्मों का फल मिलने में देरी होती है, तो लोग उसे समझ नहीं पाते हैं। मगर, इस मामले में इधर शख्स ने बुरा किया और उधर उसे तुरंत ही इसका फल मिल गया।
कर्म का फल जरूर मिलता है,
कभी-कभी तो इतनी जल्दी मिल जाता है कि आप लोग खुद ही देख लीजिए.!#LifeLessons pic.twitter.com/SvPhkXve1W— Sanjay Kumar, Dy. Collector (@dc_sanjay_jas) December 5, 2022
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट किया- जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा होता है। यदि आप किसी का बुरा करेंगे तो आपका भी बुरा होगा।







































