RAIPUR.छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रदेश सरकार ने एक IAS अफसर को सस्पेंड कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने जांच के दायरे में और चल रहे अधिकारी को सस्पेंड किया है।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने IAS समीर बिश्नोई को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारी को कुछ दिन पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन इसकी जानकारी विलंब से साझा की गई है।
गौरतलब है कि IAS समीर बिश्नोई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच-पड़ताल का सामान कर रहे है। समीर बिश्नोई के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था। सूत्रों की माने तो यहां से लाखों रुपए बरामद करने के साथ ही सोने, चांदी, हीरा व अन्य किमती जेवर बरामद किया गया था। इसके बाद ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए समीर बिश्नोई पर शिकंजा करना शुरू कर दिया था। वहीं बीते अक्टूबर ईडी ने समीर बिश्नोई की रिमांड मांगी थी। वहीं रिमांड दोबारा बढ़वाया गया। वहीं रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद समीर को न्यायालय में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया था।
इस तमाम घटनाक्रम के बाद प्रदेश सरकार ने निर्णय लेते हुए IAS समीर बिश्नोई को सस्पेंड कर दिया है। समीर बिश्नोई फिलहाल न्यायिक रिमांड में है।






































